रत्नेश सदा का मांझी पर तंज, कहा- उनका हश्र आने वाले समय में पता चलेगा

पटना : बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व सीएम व हम प्रमुख जीतनराम मांझी पर बड़ा बयान दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि मणिपुर में शराबबंदी कानून समाप्त हुआ है अब बिहार में भी इसे समाप्त कर देनी चाहिए। इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मांझी का हश्र आने वाले समय में पता चलेगा। शराबबंदी कानून को लेकर इतना हाथ पैर जीतनराम मांझी मार रहे हैं तो जिस समय विधानसभा में उन्होंने शराबबंदी कानून के पक्ष में वोट डाला था। उस समय क्यों नहीं कुछ कहा था। मांझी बीजेपी का राघ आलप रहे हैं। शराबबंदी कानून से पूरे बिहार की जनता खुश है। जीतनराम मांझी अपना बयान दे रहे हैं। शराबबंदी कानून वापस नहीं लिया जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे नेता हैं। मोदी धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। सीएम नीतीश कुमार सभी धर्मों को लेकर चलते हैं। जो नीतीश कुमार ने काम किया है जनता को मालूम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी में 24 दिसंबर को बनारस में रैली करने जा रहे हैं। बीजेपी के नेता के द्वारा कहना है कि शराब पीने जा रहे हैं। इसको लेकर मंत्री ने कहा कि दारू बेचने वाला बीजेपी के लोग और दारु पीने वाले बीजेपी के लोग अपने स्वार्थ के लिए इस तरह का बयानबाजी कर रहे हैं।

तीसरी बार केंद्र में सरकार बीजेपी की सरकार आने वाली है। इस सवाल पर रत्नेश सदा ने कहा कि नीतीश कुमार के डर से तीन जगह पर मुख्यमंत्री बदल दिया गया। नीतीश कुमार का डर सताया है। नरेंद्र मोदी को इस वजह से तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को बदल दिया। रत्नेश सदा ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीरो पर आउट होगी। कल संसद के सुरक्षा में चूक को लेकर मंत्री ने कहा कि यह बीजेपी का लिखा हुआ स्क्रिप्ट था।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

South Railway Apprentice Recruitment: South Railway में 4,471 पदों पर Apprentice...

 दक्षिण रेलवे ने Apprentice के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार...

Bank Jobs: Bank of Baroda की कंपनी में 2,049 पदों पर...

Bank of Baroda की सहायक कंपनी BGSSL में 2,049 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन निःशुल्क है और कई पदों पर चयन बिना लिखित...

 CID Jharkhand:JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, 20 आरोपी जेल...

 JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सात आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ इश्तेहार...