Advertisment

Jamshedpur: The epidemic took the former head of Tinplate Gurdwara, also left a mark in Punjab.

जमशेदपुर :   टिनप्लेट गुरद्वारा के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह का पंजाब के जंडियाला में निधन हो गया। वे टिनप्लेट कंपनी से वीआरएस लेने के बाद वे पंजाब में बस गए थे। मृदुभाषी स्वभाव के कारण वे पंजाब में अपने पैतृक गुरुद्वारा के प्रधान बने। 1999 के बाद वे हर सुख-दुख में जमशेदपुर को नहीं भूले। 90 के दशक में 4 साल की प्रधानगी में उनकी टीम ने गुरुद्वारा ऑफिस को समय अनुसार बदलाव किया था। कुर्सियां हटाते हुए विशाल गद्दे बिछाए गए, जो कि संगत को आकर्षित करते थे। कई पुराने प्रधान स्व. सुखदेव बाजवा, दिलीप सिंह, हरभजन सिंह सैनी आदि के साथ वे सचिव रहें। मृदुभाषी स्वभावी रणधीर सिंह का मानना था कि उनका कोई गुट नहीं है। उनके समय तत्कालीन प्रधान बिल्ला, सुरजीत नौजवान सभा में खिल रहे थे। सुरजीत ने उन्हें अपना शागिर्द बताते हुए निधन पर गहरा शोक जताया है। समाज के कई लोग अफसोस जाहिर कर रहे हैं। 10 जून को उनकी याद में अंतिम अरदास पंजाब में होगी।

Highlights

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...