इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा

गिरिडीह:  गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया.
वहीं मृतका की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बांकी गावं निवासी किटिया देवी (पति – सुभाष पासी) के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया की किटिया देवी को शनिवार को परिजनों ने विश्वनाथ नर्सिंग में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती कराया था.

जहां महिला को ऑपरेशन कराने के बाद छुट्टी दे दिया गया वहीं घर जाने के बाद पीड़िता को दर्द उठ गया. जिसके बाद उसे सोमवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पीड़िता के परिजनों को बताया कि मरीज को डेंगू है, इसके बाद महिला को ब्लड चढ़ाया गया और फिर शुक्रवार की सुबह मरीज की मौत हो गयी. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मरीज का इलाज डॉक्टर की बजाय कंपाउंडर ने किया जिसके कारण मरीज की मौत हो गयी.

इधर परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत हो जाने के बाद अस्पताल प्रबंधक ने शव ले जाने के पहले बकाया 11 हजार रुपये फीस जमा करने को कहा तब ही शव को ले जाने दिया जाएगा. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया. इधर हंगामा की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...