युवक को अपराधियों ने गला दबाकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक युवक को अपराधियों ने निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कदराबाद बलान नदी की है। मृतक एवं की पहचान गढ़हरा थाना क्षेत्र के किऊल गांव के रहने वाले रामचंद्र पासवान का पुत्र गौरव कुमार पासवान के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक लड़का का शादी था। उसे शादी में शामिल होने के लिए बारात कदराबाद के रहने वाले नंदलाल पासवान के यहां बारात आया हुआ था। अचानक तो लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। आज उसका शव बलान नदी के पानी से बरामद हुआ है। परिजनों ने साफतौर से आरोप लगाया है कि किसी ने इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया है। इस दौरान शव को देखने के लिए घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई है।

वहीं इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। वह इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी है। मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...