दरवाजा खोल खिड़की तोड़कर बंद घर में भीषण चोरी

416
Advertisment

खगौल : खगौल में चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ने से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। खगौल के छोटी बदलपुरा में एक परिवार को घर बंद कर अपने परिजन के शोक में जाना महंगा पड़ गया। शुक्रवार को जब लौट के आया तो देखा कि चोरों ने पूरे घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घर के बगल के गली और पीछे जंगल में गांजा स्मैक पीने वाले बदमाशों को जिमेदार बताया।

Advertisment

छोटी बदलपुरा निवासी पीड़ित रविन्द्र कुमार सिन्हा ने खगौल थाना में दिये गए लिखित आवेदन में बताया कि बीते गुरुवार को मेरी भतीजी की अचानक मृत्यु हो गई। जिसके कारण मुझे परिवार के साथ भोजपुर आरा जाना पड़ा। अगले दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे जब घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और खिड़की तोड़ा हुआ है। घर में रखें दोनों आलमारी को दस लाख के जेवरात सहित लॉकर में रखें 40 हजार नगद रुपया गायब है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement