प्रकाशित: पढ़ने का समय: 1 मिनट
पटना : अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी देने के बाद लगातार सुर्खियां बटोरने वाली उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की खबरें को खारिज कर दिया। लेकिन उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। रोहिणी आचार्य फिलहाल अभी चुनाव लड़ने की मूड में नहीं है।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के बाद अब रोहिणी आचार्य को चुनाव लड़ने की खबरें चल रही थी। कहा जा रह था कि भाजपा के खिलाफ चुनावी जंग में उतरेंगी। बता दें कि रोहिणी ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर लगातार हमला करती रहती हैं। चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर हमला करती रहती हैं।
आफताब आलम की रिपोर्ट
Highlights

















