गोली लगने से घायल युवक की एक हफ्ते बाद मौत, आक्रोशित जनता शव को रख सड़क किया जाम

कैमूर : कैमूर में गोली लगने से घायल मोहनिया शहर के वार्ड नंबर-11 निवासी बशीर खान की रविवार की देर शाम इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई। उनकी मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है। घटना के छह दिन बाद भी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौत के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने चांदनी चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर जाम कर दिया है।

मालूम हो की 11 दिसंबर को फल व्यवसायी बसीर खान को मोहनिया शहर के स्टेशन रोड मे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया था। गोली लगने के बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्वजन उनका इलाज वाराणसी में करा रहे थे इस बीच रविवार की शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर को बशीर खान प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह अपने फल की दुकान पर जा रहा थे। वह जैसे ही स्टेशन रोड में पहुंचे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। हालात उनकी गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार छह दिन बाद इलाज के दौरान बशीर की मौत हो गई लेकिन पुलिस ने अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर चांदनी चौक पर जाम कर दिया है।

वहीं सूचना पर पहुंचे मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान ने कहा कि फल व्यवसाय को कुछ रोज पहले अपराधियों द्वारा गोली मार दिया गया था। जिनकी कल इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके विरोध में आक्रोश होकर लोगों ने मोहनिया चांदनी चौक को जाम किया था। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस द्वारा उनकी मांग को स्वीकार किया गया है तथा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान से मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जाएगा। फिलहाल लोगों को समझने के बाद जाम को हटा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img