लॉरेंस बिश्नोई के नाम रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला युवक को पुलिस ने जहा गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अपराधी के पास से जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी उसे बरामद भी कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा मौजे गांव निवासी भूपेंद्र पटेल के बेटा पीयूष पटेल के रूप में की गई हैं।

हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया की हथुआ थाना क्षेत्र के मोतीपुर चिकटोली गांव निवासी अहमद अंसारी से उनके मोबाइल फोन पर तीन दिसंबर को लारेंस विश्रोई के नाम पर 20 लाख रूपया कि रंगदारी की मांग की गई थी। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर मीरगंज थाना के एकडंगा मौजे गांव के पीयूष पटेल को मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में एक सिम पाया और उसी सिम से अपने पिता के मोबाइल से नंबर निकाल कर अहमद अंसारी के पास फोन कर 20 लाख रुपया रंगदारी की मांग किया। गिरफ्तार अपराधी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से किसी तरह को संलिप्तता सामने नहीं आई है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...