भाजपा के कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष बने अभिषेक कुमार

कोलेबिरा: भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलेबिरा में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में भाजयुमो का एक बैठक कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पुनर्गठन करते हुए अभिषेक कुमार को भाजयुमो का प्रखंड अध्यक्ष, महेश सिंह को महामंत्री, सखी लोहरा को उपाध्यक्ष, राजन राम को मंत्री, गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।

ये भी देखें- सरना धर्मकोड के खिलाफ है जनजाति सुरक्षा मंच, क्रिसमस से पहले डी-लिस्टिंग को लेकर है महारैली

अभिषेक कुमार भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा प्रखंड का अध्यक्ष बने। भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष बने अभिषेक कुमार ने उपस्थित भाजपा के सभी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। अभिषेक ने कहा कि भाजपा ने मुझ जैसे एक छोटे से युवा कार्यकर्ता पर भरोसा जताया।

पूरे लगन और निष्ठा पूर्वक संगठन का निर्वहण करुंगा-अभिषेक कुमार

मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए आप सबों का बहुत-बहुत आभार। मैं भी आप सबों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरे लगन और निष्ठा पूर्वक संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

सिमडेगा भाजपा 2 22Scope News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी के रीढ़ है। आज युवा शक्ति के आगे आने से हमारा दल और मजबुती के साथ आगे बढ़ रही है आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुंटी लोकसभा सीट के साथ-साथ कोलेबिरा और सिमडेगा विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी जीत का पताका लहरायगी।

युवाओं को जोड़कर भाजयुमो को जमीनी स्तर पर मजबुत

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंडल सशक्तिकरण के तहत सिमडेगा जिला के दोनों विधान सभा के सभी मंडलों में भाजयुमो को मजबुती प्रदान करने के लिए मंडल स्तर में प्रवास कर संगठन में युवाओं को जोड़कर
भाजयुमो को जमीनी स्तर पर मजबुत किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- विधायक ने 3 करोड़ 81 लाख़ रुपए के विकास कार्य की दी सौगात

आज यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के विकास की गारंटी से युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी कि ओर आशा भरी निगाहों के साथ भाजयुमो के साथ भारी तादात में जुड़ रहे है और निश्चित रुप से झारखंड में युवाओं के चेहरा में मुस्कान मोदी गारंटी ही लाएगी।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि आने आले कुछ दिनों में भाजपा मंडल कोलेबिरा से हजारों के संख्या में मेरे युवा साथी भाजपा का हाथ को मजबुत करने के लिए संगठन से जुड़ेंगे और कोलेबिरा विधानसभा में कमल का फूल खिलाते हुए इतिहास रचेगी।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...