ग्रासरूट पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी भाजपा, मंडल अध्यक्ष बने अविनाश

बाढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने ग्रासरूट पर संगठन को मजबूत बनाने की कवायद परवान चढ़ा दी है। इसी कड़ी में भाजपा की मोकामा पूर्वी मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी शचिंद्र सिंह की मौजूदगी में मंडल चुनाव प्रभारी संजीव कुमार मंगलम ने नये अध्यक्ष की घोषणा की। इस घोषणा के बाद नए मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैंड-बाजे के साथ भाजपा कार्य कर्ताओं ने खैर मकदम किया। नए मंडल अध्यक्ष के चुनाव के अवसर पर भाजपा नेता ललन सिंह, प्रवक्ता दिलीप कुमार, मुखिया शशिशंकर शर्मा और लोकसभा प्रभारी संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने शिरकत की।

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- बिहार BJP 100वीं जयंती पर मनाएगी अटल शताब्दी वर्ष

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...