आइएमए ने सीएम को लिखा पत्र धनबाद की महिला डॉक्टर से एक करोड़ मांगी गयी रंगदारी

रांची: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए), झारखंड ने डॉक्टरों को सुरक्षा देने की मांग की है. वरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें- पीजीटीए गोल्फ प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ

डाॅक्टरों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग एक बार फिर की है इस मामले में आइएमए के अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार सिंह और सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डॉक्टर से रंगदारी मांगने की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें- मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने विस्डम ग्रोव अकेडेमी का किया उद्घाटन

पत्र में धनबाद के ताजा मामला का उल्लेख किया गया है. कहा है कि धनबाद के सर्वमंगला नर्सिंग होम के संचालक और महिला डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी अपराधियों ने मांगी है.

रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गयी है. मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि अपराधियों के भय से कई डॉक्टर धनबाद छोड़ने का मन बना चुके हैं.

वहीं भयभीत डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के बजाय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. आइएमए के अध्यक्ष और सचिव ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि डॉक्टरों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन तत्काल ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे.

डॉक्टरों ने कहा है कि इस मामने में अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर आइएमए के बैनर तले तले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे.

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...