जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 68 ट्रक अवैध कोयला जब्त

धनबाद: कोयलानगरी धनबाद में आज उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला एवं बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध ऐतिहासिक कार्रवाई की है। जिला खनन टास्क फोर्स ने पिछले 48 घंटे में धनबाद ,गोविंदपुर, निरसा, बरवाअड्डा, बलियापुर, राजगंज, तोपचांची एवं अन्य थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर औचक छापामारी अभियान चलाया।

अभियान में अवैध कोयला लदे कुल 68 वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों पर लदे हजारों टन अवैध कोयला भी जब्त की गई है। दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि कई कोयला माफियाओं पर FIR भी दर्ज हुई है।

अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि निरसा में 3, बरवाअड्डा में 5, बलियापुर में 2 एवं गोविंदपुर में 5 समेत अन्य थाना में खनन विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। निरसा के सपन गोराई, संकट मोचन इंडस्ट्रीज के मालिक अशोक तिवारी सहित ट्रक के चालक एवं मलिक पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- धनबाद जेल में 5 घंटे तक चली छापेमारी 

बताते चलें कि निरसा, झरिया, बलियापुर, तोपचांची, सरायढेला समेत अन्य इलाकों में कोलियरी इलाके से अवैध खनन कर लाये गए कोयले को डंप कर उसे बाहर की मंडियों में खपाया जाता है। उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...

Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले...

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की...

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...