डीएसपीएमयू फर्स्ट कन्वोकेशन 21 फरवरी को, चल रही तैयारी

रांची: रांची कॉलेज को अपग्रेड कर 6 साल पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया था। लेकिन इस यूनिवर्सिटी से पास आउट छात्रों के लिए एक भी कन्वोकेशन आज तक नहीं हुआ था।

वर्तमान कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार शांडिल्य की पहल पर पहली बार कन्वोकेशन 21 फरवरी को होने जा रहा है। इसके लिए राज्यपाल और कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर के पास आउट को छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। वही स्नातक के प्रत्येक संकाय के टॉपर को गोल्ड मेडल गवर्नर द्वारा प्रदान किया जाएगा जबकि स्नातकोत्तर के विषय वाइज टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पिछले 10 दिनों से युद्ध स्तर पर दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है। स्नातक के इस बैच को मिलेगी डिग्री: स्नातक के दो बैच के पास आउट छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

इसका सेशन 2018-21 और 2019-22 है। इन दोनों बैच में पास आउट छात्रों की संख्या 3181 है। स्नातकोत्तर के इन बैच को मिलेगी डिग्री स्नातकोत्तर के 3 बैच पास आउट छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। इसका सेशन 2018 -20, 2019-21 और 2020-22 है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...