Advertisment

गिरिराज ने कहा- फारुक हो या अब्दुल्ला कोई थ्रेट नहीं करे, यह मोदी का भारत है

बेगूसराय : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला द्वारा पाकिस्तान से बातचीत नहीं करने पर गाजा जैसे हालात होने की बात कहे जाने का गिरिराज सिंह ने विरोध किया है। गिरिराज ने कहा है कि कश्मीर सुधर रहा है, वहां अमन चैन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति आज भारत को थ्रेट नहीं करे, चाहे वह फारूक अब्दुल्ला हो या पाकिस्तान। भारत खुद सक्षम है, आज कश्मीर के हालत सुधर गए हैं। जिनको नहीं दिखाई देता है वह नहीं देखे। लेकिन कश्मीर सुधार रहा है, कश्मीर बदल रहा है।उन्होंने कहा कि कश्मीर में अमन, चैन, शांति हो रहा है। कश्मीर में विकास हो रहा है। जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जाकर देख लें। पीओके में रहने वाले लोग भारत आना चाहते हैं। फारूक साहब वहां जाकर लोगों को समझा दीजिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। जब मध्यस्थता की जरूरत ही नहीं है तो बातचीत किस बात की। फारूक अब्दुल्ला साहब आज तक चुनाव नहीं कर सके। लेकिन मोदी सरकार ने वहां चुनाव करवा दिया। जम्मू-कश्मीर में उद्योग धंधे खुल रहे हैं, किसानों की आमदनी बढ़ रही है, उनको नहीं दिखाई देता है तो नहीं देखें। अब फारूक अब्दुल्ला जैसे कुछ लोगों को छोड़कर कश्मीर में कोई समस्या नहीं है। फारूक अब्दुल्ला के दिल के अरमान आंसुओं में बह जाएंगे, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...