Announcement : उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान

डिजीटल डेस्क : Announcementउमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान। 10 सालों बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में मंगलवार को आए परिणामों के बाद अब राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Announcement : फारूक बोले – धारा 370 हटाने के फैसले को जनता ने नकार दिया

फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जनता ने अपने मैंडेट के जरिए दिखा दिया है कि वह 5 अगस्त के फैसले (धारा 370 हटाने के फैसले) को स्वीकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी, महंगाई और नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए हम काम करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि भाजपा दूसरे पायदान पर है। फारूक अब्दुल्ला ने नतीजों के लिए जम्मू कश्मीर के तमाम लोगों का आभार जताया है।

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों से चुनाव लड़ा है। बडगाम में वह जीत हासिल कर चुके हैं जबकि गांदरबल में भी वह लगातार आगे चल रहे हैं।

मंगलवार को चुनावी नतीजे आते ही फारूक अब्दुल्लाह ने बेटे उमर अब्दुल्लाह को नया सीएम बनाने की घोषणा करते हुए।
मंगलवार को चुनावी नतीजे आते ही फारूक अब्दुल्लाह ने बेटे उमर अब्दुल्लाह को नया सीएम बनाने की घोषणा करते हुए।

Announcement : 10 साल बाद हुए चुनाव में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा रहा अहम मुद्दा

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं।  इससे पहले वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी।

दोनों दलों का गठबंधन 2018 के अंत में टूट गया था और फिर कुछ महीनों बाद केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया और लद्दाख को अलग कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

इस बार के चुनाव में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा सबसे अहम मुद्दा रहा है। मंगलवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब तक 90 में से 43 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 15 सीट पर भाजपा तो 20 सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस जीत दर्ज कर चुकी है।

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...