Advertisment

रंगदारी मांगने के आरोप में एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में चांकद थाना की पुलिस ने ईट भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में एक कुख्यात अपराधी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेसवार्ता किए हैं। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 16 दिसंबर को रात्री में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ईट-भट्ठा पर आकर मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की घटना की गई थी और मोबाइल एवं कुछ रूपया छीन लिया। धमकी दिया कि अपने मालिक से पैसा मॉग कर लाओगे तब ही काम करने देंगे। इसके बाद ईट-भट्ठा मालिक के द्वारा चांकद थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया गया।

इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष चाकन्द के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठीत टीम के द्वारा अनुसंधान एवं छापामारी कर इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अपराधी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी मनोज यादव गया जिले के कोंच थाना अंतर्गत ग्राम खैरा का रहने वाला है।

पकड़ाया कुख्यात अपराधी ने इस कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है और कुख्यात अपराधी मनोज यादव पर लेवी मांगने और कई नक्सली घटना में शामिल रहा है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। कुख्यात अपराधी के ऊपर कई आपराधिक मामले विभिन्न थाने में दर्ज है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया गया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...

 MMDR Amendment Bill 2026: BCCL का दावा, खनन से मिलने वाले...

MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर BCCL ने कहा कि खनन से मिलने वाले हर एक रुपये में करीब 90 पैसे राज्यों के पास रहेंगे।...