अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बगहा : बगहा पुलिस ने धनाहा थाना के द्वारा एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर धनहा थाना सहित उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न थानों में कुल 29 कांड दर्ज है। कुख्यात अपराधी काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 15 हजार का इनाम भी घोषित था।

बगहा एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कुख्यात अपराधी के धर-पकड़ के लिए बगहा पुलिस कप्तान द्वारा एसआईटी टीम गठित कर कुख्यात अपराधी जवाहिर यादव पिता स्व. दुखी यादव ग्राम धवैया थाना धनाहा के घर से तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन के साथ कुछ नगद बरामदगी हुई है जो धनाहा पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। बताते चलें कि केवल धनाहा थाना में इस अपराधी के ऊपर चार कांड दर्ज है।

यह भी पढ़े : बस ‘ख्वाब’ है बेस्ट स्कूल! सोचिये- इस झोपड़ी में कैसे पढ़ते होंगे बच्चे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...