पटना : पूर्व केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली की जयंती के मौके पर बिहार सरकार राजकीय समारोह का आयोजन करती है। पटना के कंकडबाग स्थित अरुण जेटली पार्क में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री संजय कुमार झा सहित कई नेताओं ने अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए दो टूक जबाब दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी की मीटिंग में दिल्ली जाना है। यह पार्टी की प्रक्रिया के लिए सामान्य बात है। इसे दूसरे किसी नजरिए से नहीं देखना चाहिए। टूट की खबरों से इंकार भी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जा रहे हैं, नॉर्मल बात है, पार्टी की मीटिंग होती है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट


















