Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैक किनारे मिली थी महिला की लाश, मायके वालों ने ससुराल वालों लगाया हत्या का आरोप

नालंदा : बख्तियारपुर राजगीर रेल खंड के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल गांव के पास एक महिला का शव ट्रैक किनारे से क्षत विक्षत हालत में बुधवार की शाम रेल पुलिस के द्वारा बरामद की गई थी। जीआरपी के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में पहचान हेतु रखा गया था। गुरुवार को महिला की पहचान कर ली गई है।

मृतका अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयाव गांव निवासी रविशंकर पंडित की (22) वर्षीया पत्नी मीना देवी है।मृतका के परिजन रविन्द्र पंडित ने बताया की अक्सर ससुराल वालों से मीना देवी का विवाद होते रहता था। अक्सर दहेज के रूप में पलंग, फ्रिज गोदरेज आदि का डिमांड होते रहता था। इसी वजह से ससुराल परिवार ने मीना देवी की गला घोंट हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। ताकि हत्या दुर्घटना प्रतीत हो। उन लोगों को गांव के अन्य लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली।

बता दें कि सात साल पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंगडीहरा गांव निवासी रामस्वरूप पंडित ने अपनी पुत्री मीणा की शादी अस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाब गांव निवासी रविशंकर पंडित से किया था। इस बीच दोनों से दो पुत्र एवं एक पुत्र ने जन्म लिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तो ससुराली परिवार घर छोड़ फरार है।बिहार शरीफ रेल थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...