नालंदा : नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ले में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर उसे मायके पहुंचा देने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि गगनदीवान निवासी सारो देवी की शादी एक साल पूर्व मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावाँ पर निवासी बंटी यादव के साथ हुआ था। जहां दो लाख रुपए की मांग किया जा रहा था। और नहीं देने पर उसे बराबर मारपीट भी किया जाता रहा है।
बता दें कि इसी बीच सात महीने की गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर सोगरा कॉलेज के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसे परिजनों ने बुरी हालत में देखकर इलाज के लिए पटना ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट

















