Breaking : दिल्ली में JDU की बैठक खत्म

नई दिल्ली : दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो हुई। लेकिन अभी थोड़ी देर पहले यह बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और दिल्ली जदयू के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

हालांकि, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में ललन सिंह का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा हो सकता है और नीतीश कुमार इस पद की कमान संभाल सकते हैं। पहले भी नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार को होने वाली बैठक पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

वहीं बैठक के बाद पार्टी की कार्यकारिणी बैठक पर जदयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कल 11:30 बजे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। 3:30 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। उसमें जो प्रस्ताव आएंगे उस पर चर्चा होगी।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...