रांची: ईडी ने हेमंत सोरेन को दिया आखिरी मौका, कहा-आपका बयान दर्ज करना है, दो दिनों के अंदर आप ही बतायें, जगह कौन सी हो ।
ईडी ने इस पत्र को सातवां समन करार दिया है. इस पत्र के माध्यम से ईडी ने सीएम को बयान दर्ज करने के लिए दोनों पक्ष के लिए उपयुक्त जगह बताने के लिए भी कहा है। इस संबंध में ईडी ने लिखित रूप से जानकारी देने को भी कहा है।
ये भी पढ़ें- अवैध लॉटरी के दो धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में
प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जमीन के मामले में जांच के दौरान बयान दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरी मौका दिया है. ईडी ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री को सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा है.
ईडी की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि ईडी द्वारा बड़गाई अचंल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के मामले में दर्ज इसीआइआर (संख्या आरएनजेडओ/25/23) की जांच की जा रही है. यह इसीआइआर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ और जालसाजी से संबंधित है.
ये भी पढ़ें-नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड ने झटके दो पदक
इस मामले में जांच के लिए आपका बयान दर्ज करने के लिए छह समन भेजे गये,लेकिन आप एक बार भी बयान दर्ज कराने के लिए हाजीर नहीं हुए. जिसके कारण जाचं में अड़चन पैदा हो रही है और जांच प्रभावित है.
ईडी द्वारा भेजे गये छह समन को आलोक में आपके हाजिर नहीं होने के कारण आपको बयान दर्ज करने के लिए पीएमएलए-2002 की धारा-50 के तहत आखरी मौका दिया जा रहा है.
ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री को ही ऐसी जगह बताने के कहा है, जो दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त हो. इसके साथ ईडी ने सीएम को बयान दर्ज कराने के लिए जगह बताने के लिए दो दिनो को समय दिया है.

















