रांची. झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) ने त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट नहीं देने के कारण 37 भवन निर्माण प्रोजेक्ट पर जुर्माना लगाया है. संबंधित प्रोजेक्ट के बिल्डरों को जुर्माना के रूप में कुल 33.75 लाख रुपये जमा करने का नोटिस भेजा गया है.
रांची, जमशेदपुर, देवघर, धनबाद, चास, बोकारो व रामगढ़ के भवन निर्माण प्रोजेक्ट पर जुर्माना किया गया है. रांची के तुपुदाना में एकता एवलॉन, मानती अपार्टमेंट, हिनू किलबनं कॉलोनी में सिन्हाज फेज-1, रिंग रोड होचर में रुद्रा इनक्लेव, बोड़ेया शिव मंदिर के पीछे खुशी इनक्लेव, रानी बगान बरियातू में व्रज मोहन अपार्टमेंट, अरगोड़ा रोड में ओक फॉरेस्ट, नामकुम मैक्स अस्पताल के पास अरबन सफायर, रातू रोड सुखदेव नगर में जानकी कुटीर, चेशायर होम रोड बरियातू में साईं मां पाना निवास, बिड़ला बगान में सिटी कॉर्नर, बरियातू में श्री एशरे, पुंदाग में शांति रेसीडेंसी, हटिया में नवनील मेंशन, चिरौदी में हिल व्यू, कचहरी रोड में रिद्धि- सिद्धि टावर, मोरहाबादी में रवि राज अपार्टमेंट, बड़गाई में साई सरोवर को त्रैमासिक रिपोर्ट नहीं देने पर जुर्माना लगाया गया है.

















