सेप्टिक टैंक विवाद में हाईकोर्ट की ऐतिहासिक कार्रवाई, लगाया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना,देना होगा 25 लाख

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में हिनू गांधीनगर न्यू एरिया निवासी लीलावती देवी की उस याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने घर के सामने बने सेप्टिक टैंक को हटाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रार्थी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

यह जुर्माना संभवत: हाईकोर्ट द्वारा किसी प्रार्थी पर लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। अदालत ने साफ कहा कि यदि प्रार्थी निर्धारित तिथि तक जुर्माना राशि जमा नहीं करती हैं, तो हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल उक्त राशि की वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

क्या है मामला?

लीलावती देवी ने याचिका दायर कर कहा था कि कुछ लोगों ने उनके घर के सामने की सड़क पर सेप्टिक टैंक बना दिया है, जिससे उन्हें आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने पहले इस संबंध में एसडीएम के समक्ष आवेदन दिया था। एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई के बाद स्थल पर धारा 144 लागू कर दी और रांची नगर निगम को निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

नगर निगम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दी कि सेप्टिक टैंक को तोड़ा जाना चाहिए, और एसडीएम कोर्ट ने भी टैंक तोड़ने का निर्देश दिया। बावजूद इसके नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद प्रार्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

हाईकोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने कहा कि जब मामला सक्षम प्राधिकरण के समक्ष लंबित था और निर्णय भी लिया जा चुका था, तो इसके बावजूद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। अदालत ने इसे गंभीरता से लिया और 25 लाख रुपये का दंड लगाया।

प्रार्थी के वकील की दलील और अदालत की प्रतिक्रिया

प्रार्थी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अदालत ने इसे अपर्याप्त मानते हुए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया और कहा कि प्रार्थी को पहले नगर निगम में ही प्रभावी कार्रवाई के लिए अनुरोध करना चाहिए था।


Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img