CM नीतीश ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर गांव जाकर दी श्रद्धांजलि

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद अनिल हेगड़े, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिन्तकों एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

रजनीश किरण और विरेन्दर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...