2 पक्षों के बीच मारपीट सुलझाने पहुंची पुलिस, आरोपियों ने कर दिया हमला

गोपालगंज : गोपालगंज में दलित बस्ती में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआइ सुरेश कुमार शामिल है। इधर, पुलिस ने मामले में छापेमारी कर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया दलित बस्ती की है। बताया जाता है कि सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।

इस घटना की सूचना पाकर मीरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने दल बल के साथ दलित बस्ती पहुंचे। जहां दोनों पक्षों को पुलिस समझा बुझा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस टीम पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे अपर थानाध्यक्ष व एक एसआई जख्मी हो गए। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में 10 से 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...