स्मार्ट क्लास करने निकले छात्र हुए सड़क दुर्घटना का शिकार और फिर…

बोकारोः जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिमंडीह में ऑटो चालक की लापरवाही से दो छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद वहां पर स्थानीय मुखिया के पति मनोज मुर्मू के द्वारा माराफारी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

सड़क दुर्घटना 2 22Scope News

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रितेश कुमार और सनी कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं हालांकि दोनों अभी खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें-कोयला सप्लाई नहीं दे रहा BCCL, भूखमरी के कगार पर मजदूर 

स्मार्ट क्लास करने जा रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र जैनामोड़ से सेक्टर 4 से स्मार्ट क्लास करने के लिए घर से निकले थे तभी सिमंडीह में ऑटो चालक की लापरवाही से दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों छात्रों का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...