कोयला सप्लाई नहीं दे रहा BCCL, भूखमरी के कगार पर मजदूर

बाघमाराः बाघमारा BCCL ब्लॉक दो परियोजना अंतर्गत तीन कोलयरी नदखुरकी, बेनीडीह और जमुनिया कोल डम्प में काम करने वाले असंगठित मजदूरों को रोड सेल कोयला प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध प्रबंधन नहीं करवा रही है। जिससे तीनों कोलयरी में रोड सेल ट्रक कोयला लोडिंग का काम करने वाले लगभग 2 हजार मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या आ गई है।

मजदूरो के सामने भुखमरी, पलायन करने की स्थिति बन चुकी है। प्रयाप्त मात्रा में ब्लॉक दो प्रबंधन द्वारा तीनों कोलयरी में उपलब्ध नहीं कराने से मजदूरो में भारी आक्रोश है। जिसके खिलाफ मजदूरों ने BCCL ब्लॉक प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल अपना जोरदार विरोध जताया है।

विधायक ढुलू महतो के नेतृत्व में कार्यालय का घेराव

बाघमारा विधायक की अगुवाई में हजारों महिला पुरुष मजदूर कोलयरी से पैदल मार्च करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर का घेराव कर प्रदर्शन किया। मजदूर अपने साथ कोयला लोड करने वाले टोकरी लेकर कार्यालय परिसर पँहुच गये।

कोलियरी 2 22Scope News

 

आंदोलन की अगुवाई करने वाले विधायक ढुलू महतो ने मजदूरो को आश्वस्त किया कि मजदूरो के लिये वह BCCL से किसी भी हद तक जाकर कोयला उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। वहीं तत्कालीन एसएसपी संजीव कुमार और स्थानीय जीएम पर कोयला चोरी करवाने का जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें- अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देना चाहते हैं तो रुकिए……..

कोलयरी में काम करने वाले मजदूरों ने कहा कि BCCL रोड सेल कोयला का डीओ नहीं दे रही है। जिससे भुखमरी की स्थिति बन चुकी है। महीने में एक गाड़ी भी नहीं मिल पा रहा कि वह कोयला लोड कर अपना गुजर बसर करें।

एसएसपी के तबादले के बाद चोरी रुकी है-ढुल्लू महतो

BCCL अगर कोयला मजदूरो को लोडिंग के लिये नही देती है तीनों कोलयरी का काम बाधित कर देंगे। कोयला भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। अधिकारी के वाहन के आगे कूद जाएंगे। वहीं बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि तीनों कोलयरी के असंगठित मजदूर के पूर्वज इसी काम को लेकर अपना गुजारा करते आये हैं।

लेकिन तीन साल से BCCL प्रयाप्त मात्रा में रोड सेल कोयला नहीं देने से मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या आ गई है। पूर्व एसएसपी संजीव कुमार और जीएम BCCL का कोयला चोरी करवा रही थी। एसएसपी के तबादले के बाद चोरी रुकी है। BCCL मजदूरो को कोयला उपलब्ध नहीं कराती है तो किसी भी हद तक जाकर इनलोगों का साथ देंगे।

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...

JTET Crisis: झारखंड के 25 हजार शिक्षकों पर संकट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र...

झारखंड में करीब 25 हजार शिक्षकों के जेटेट आवेदन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मान्यता और तकनीकी त्रुटियों के कारण अटके हैं। समय रहते समाधान नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img