Advertisement
Advertisement

राम मंदिर बनने की खुशी में झारखंड से 900 किलोमीटर दूरी तय कर अयोध्या के लिए पैदल निकले 3 युवक

कैमूर : कहते हैं मन में दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो कोई भी मंजिल पा सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब झारखंड के तीन युवकों का जज्बा जो कड़ाके की ठंड में भी पैदल अयोध्या के लिए निकल पड़े। जोकि झारखंड से नौ सौ किलो मीटर की दूरी तय कर पैदल कैमूर पहुंचे जहां उन्हें देख लोग दंग रह गए।

वहीं कैमूर के मोहनिया एनएच-2 पर सुबह कड़ाके की ठंड में पैदल चलते हुए मिले। तीन युवक झारखंड के अलग-अलग जगहों के रहने वाले जो तीनों यूवक अयोध्या में राम मंदिर बनने पर रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होने वाली है। इसकी खुशी में झारखंड से 900 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या के लिए पैदल ही निकल गए।

इस कड़ाके की ठंड में जहां सभी लोग अपने घरों में पड़े हुए हैं। वहीं झारखंड के ये तीन युवक बिक्की महतो, कुंदन महतो एव रवि कुमार 24 दिसंबर को झारखंड से पैदल निकले हैं और 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचना है। वहीं कुंदन महतो बताते हैं कि जब प्रभु श्रीराम भगवान होकर अपने माता पिता का मान रखने के लिए 14 वर्षों तक बनवास में रह सकते हैं। पथरीले और कांटों पर चल सकते हैं तो फिर हमलोग उनके मन्दिर के निर्माण की खुशी में और उनके स्वागत में पैदल क्यों नहीं चल सकते हैं। क्योंकि आज 500 सालों बाद अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण हो चुका है। जिसको लेकर हम युवाओं में काफी उत्साह है। जिसके वजह से हम लोग पैदल ही उनके दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...