हथियार के साथ डांस का Video वायरल, 3 गिरफ्तार, चल रही रेड की कार्रवाई

गया : बीते दिनों नए साल के आगमन की खुशी में मनाए जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बार डांसर के साथ युवक कंट्री मेड खतरनाक अवैध हथियार को बेखौफ होकर लहरा रहे हैं। साथ ही में वे डीजे की धुन पर बार डांसर के साथ डांस भी कर रहे हैं। जश्न का यह वीडियो बोधगया थाना क्षेत्र का है और दो जनवरी की रात की है। दो जनवरी की रात को कनहोल पंचायत के जोधपुर गांव में नए साल का जश्न बार डांसरों के साथ में मनाया गया था। हालांकि वायरल वीडियो की जांच में बोधगया थाने की पुलिस जुट गई है।

वायरल वीडियो में डांसर के साथ कई युवक भी डांस करते हुए कंट्री मेड अवैध हथियारों को लहरा रहे हैं। बार डांसर के हाथ में भी हथियार देकर फोटो और वीडियो बनाया गया है। कुछ युवकों को हाथ में हथियार लेकर फोटो भी कराया गया है। यही नहीं किसी ने उस वीडियो को अपने फेस बुक अपलोड कर दिया। साथ ही रविवार दोपहर बाद से वीडियो व फोटो वायरल होने लगा। डांस पार्टी में हथियारों के साथ डांस करते हुए युवकों के नाम भी चर्चा में है। लेकिन खुलकर अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से जोधपुर गांव के एक टोले के लड़कों के बीच हड़कंप है। कुछ तो गांव भी छोड़ चुके हैं। इस संबंध में बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। रेड भी की गई है। तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। रिकवरी के लिए कार्रवाई की जा रही है। विशेष जानकारी अभी नही दी जा सकती। कार्रवाई चल रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...