Commercial Advertisment

पुणे-रांची विमान 13 चक्कर लगाने के बाद हुआ डायवर्ट

रांची. राजधानी में सोमवार की सुबह खराब मौसम व कुहासे के कारण कई विमानों को डायवर्ट किया गया.

इंडिगो का विमान संख्या ई 6484 पुणे-रांची विजिबिलिटी कम होने के कारण सुबह 8.30 बजे रांची पहुंचा और हवा में 13 चक्कर काटता रहा.

इसके बाद लगभग सुबह 9.30 बजे इसे रायपुर डायवर्ट कर दिया गया. यह विमान रायपुर से दिन के 12.40 बजे रांची पहुंचा.
रांची से यह विमान सुबह 8.50 की जगह 1.28 बजे उड़ा. मुंबई एयर इंडिया के विमान ने भी खराब मौसम के कारण पांच चक्कर काटने के बाद 10.30am को बिरसा मुंडा एसरपोर्ट पर उतरा.

विमान  सुबह 10 बजे से एयरपोर्ट के ऊपर उड़ान भर रहा था. विमान को सुबह नौ बजे मुंबई के लिए उड़ना था लेकिन उधर से आनेवाला विमान लेट पहुंचा. इस कारण यह दिन के 11.29 बजे उड़ा.

इस विमान से मुंबई जा रहे यात्री विमलेश कुमार बीपू ने बताया कि उनलोगों का काफी पहले ही एयरपोर्ट में बोर्डिंग करा लिया गया था. मजबूरन हमें एयरपोर्ट के अंदर ही बैठकर कार्यालय के काम करना पड़ा.

विमान 2.29 मिनट विलंब से उड़ा उन्होंने कहा कि इस दौरान चाय, कॉफी तक नहीं दी गयी. उधर मुंबई-रांची इंडिगो दिन के 3.25 की जगह 4.17 बजे आया.

इसके विलंब से आने के कारण रांची से उड़नेवाला यह विमान 3.55 की जगह शाम 5.32 बजे उड़ा.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...