पत्रकार के भाई पर दबंगों ने किया हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा : नवादा शहर के गोला रोड स्थित नायक गली में दबंगों ने पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्रकार के भाई बुरी तरह जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान नायक गली मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ कुमार के रूप में किया गया है। घायल युवक ने बताया कि मेरे भाई के द्वारा कालाबाजारी का खबर चलने का विरोध करने पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि गोला रोड के विवेक कुमार उर्फ मक्खन और उसके पिता विनोद कुमार ने हाथ पकड़कर लोहे की रड से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इधर, पत्रकार के परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इससे प्रतीत होता है कि किसी भी समय हमारे साथ अनहोनी की घटना हो सकती है। अगर पुलिस उन लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं की तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, पूरा परिवार दहशत में है। पत्रकार के परिवार के परिजन ने जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तार की मांग की है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...