पत्रकार के भाई पर अपराधी का जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

सिवान : सिवान जिले के माघी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चर्चित अखबार के पत्रकार के भाई दिलीप सिंह पर अपराधी सच्चिदानंद सिंह ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में दिलीप सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें पैर में गोली लग गई।

कैसे हुआ हमला? इलाज के बाद हालत स्थिर

आपको बता दें कि घटना उस समय हुई जब दिलीप सिंह अपने लाइन होटल से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधी सच्चिदानंद सिंह ने उन पर गोलियां चला दी। खुद को बचाने के लिए दिलीप सिंह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन एक गोली उनके पैर में जा लगी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह भी देखें :

पहले भी हो चुकी है हत्या, पुलिस में शिकायत, सुरक्षा की मांग

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले अपराधियों ने इसी परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद एक बार फिर पत्रकार परिवार के लिए खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है और परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने व्यक्ति की निर्मम हत्या, लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...