JDU विधायक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है – अजीत शर्मा

भागलपुर : हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियां में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने सीट शेयरिंग को लेकर जो बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। हम कोई कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को जानते भी नहीं है। उनका चेहरा को कोई पहचानता भी नहीं है तो वह प्रधानमंत्री का चेहरा कैसे हो सकता है।

गोपाल मंडल ने कहा था कि देश का बच्चा-बच्चा हमारे नीतीश कुमार को पहचानता है। सभी लोग का एक ही सपना है नीतीश कुमार ही देश का प्रधानमंत्री हो। वहीं गोपाल मंडल के बयान आने के बाद राजनीतिक भी गर्मा गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि गोपाल मंडल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह कभी भी कहीं भी किसी तरह का विवादित बयान दे देते हैं। उनका देश की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...