भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने किया नामांकन, झारखंड सरकार के मंत्री रही मौजूद

भागलपुर : बिहार महागठबंधन समर्पित कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक अजीत शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर एसडीओ कार्यालय तक पहुंचे। नामांकन पर्चा दाखिल कर खुश नजर आए। अजीत शर्मा को समर्थन देने महागामा विधायक व झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने फिर से अजीत शर्मा पर भरोसा जताया है।

Goal 7 22Scope News

कई विकास कार्य अभी होने बाकी है, जनता फिर से हमें जीता कर भेजेगी – विधायक अजीत शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि कई विकास कार्य अभी होने बाकी है, जनता पर पूरा उम्मीद है कि हमें फिर से एक बार जीत दिलाएगी। जो भी विकास कार्य होने हैं इस पांच वर्ष के दौरान पूरे होंगे। खासकर युवकों को रोजगार को लेकर हम पूरी तरह से तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने हम पर लगातार भरोसा जताया है। वहीं मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि अजीत शर्मा लगातार जीतते हुए आए हैं। यह बीजेपी का गढ़ नहीं कांग्रेस का गढ़ है। फिर से अपार जन समर्थन अजीत शर्मा को ही मिलता नजर आ रहा है।

यह भी देखें :

अजीत शर्मा ने नामांकन से पहले गौ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद बुढ़ानाथ मंदिर पहुंचे

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा सीट से तीन बार से लगातार विधायक रहे निवर्तमान विधायक अजीत शर्मा को ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन से पूर्व वह सनातन के रंग में रंगे नजर आए। सबसे पहले उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद बुढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। बाबा बूढ़ानाथ पर जलाभिषेक के बाद ततारपुर स्थित मौलानाचक खानका शाहबाजिया पहुंचे जहां उन्होंने चादरपोशी की और जीत की दुआ मांगी।

c 22Scope News

यह भी पढ़े : बाबा बूढ़ानाथ दरबार पहुंचे भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, आज भरेंगे पर्चा

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...