मंत्री श्रवण का केंद्र पर हमला, कहा- राम को हाईजैक करने में लगी है बीजेपी

पटना : जदयू कोटे से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला किया है। वहीं सीट शेयरिंग पर श्रवण कुमार ने कहा कि विलंब हो रहा है लेकिन ठीक से हो जाए ऐसी कोशिश सब लोगों को करनी चाहिए। जो विलंब हो रहा है उसे थोड़ी दिक्कत हो रही है इसका हल निकालना चाहिए। बड़े नेताओं का इंगेजमेंट रहता है लेकिन सीट शेयरिंग के मसले को प्राथमिकता से करना चाहिए।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिसको जिस दल से बैठकर बात करनी है करे। विलंब हो रहा है लेकिन इसका कारण कौन है ये कहना मुश्किल है। राम मंदिर उद्धघाटन में जाने पर जदयू ने कहा कि भाजपा वाले राम मंदिर को हाईजैक करने में लगे हैं। धर्म को हाईजैक करने लगे हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद कोई भाजपा वाले मंदिर नहीं जाने वाले हैं।

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के बिहार दौरे पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र है। कहीं भी कोई जा सकते हैं प्रचार कर सकते हैं। मकर संक्रांति के बाद सियासत में फेरबदल के लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन में रहकर काम कर रहे हैं, आगे कहीं जाने की बात नहीं है। एक के खिलाफ एक हीं उम्मीदवार लड़ेंगे।

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में छुट्टी पर कहा कि वहां के मॉडल पर बिहार नहीं चलता है, बिहार के मॉडल पर देश चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कहना पड़ता है कि सीएम नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के ऊपर जो काम किया है उसका जोर देश में ही नहीं कोई राज्य नहीं कर सकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। नीतीश सरकार दो साल के अंदर 94 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। उत्तर प्रदेश में भी रैली होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश में घूम-घूमकर रैली करेंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...