मंत्री श्रवण ने कहा- झारखंड में हमलोग NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव

पटना : झारखंड चुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में बड़ा बयान दिया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में हमलोग एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे। कितने सीटों पर लड़ेंगे, किन-किन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे हमारे नेता मिल बैठकर निर्णय करेंगे। एनडीए से फाइनल बातें हो जाएगी, उसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि हमारी तैयारी 11 सीटों पर है।

इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने जो लिस्ट दिया है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास यह गोपनीय है। जबतक अब इस पर पार्टी के नेताओं का तालमेल नहीं बैठेगी तबतक यह कहना मुश्किल है कि कितने सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे। श्रवण ने कहा कि झारखंड के नेता सरयू राय से नीतीश कुमार की बात हुई है। हमलोग की भी बात हुई है, कुछ दिन इंतजार करिए आप लोगों को सुखद संदेश मिलेगा। मंत्री ने कहा कि हमलोग झाल बजाने वाले पार्टी नहीं है। बिना जदयू के देश के किसी हिस्सा में चुनाव का परिणाम नहीं आता है।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा व स्पेशल पैकेज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...