Advertisment

मंत्री श्रवण ने कहा- INDIA गठबंधन में जल्द होगी सीट शेयरिंग की बात

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता की गई। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम नीतीश कुमार के बीच में सीट शेयरिंग पर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बात हुई है, ऐसा कहा जा रहा था। जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है की बात हुई है या नहीं। मंत्री ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर इससे पहले हुई बैठक में बात स्पष्ट हो गई थी कि जल्द से जल्द सीट शेयरिंग को लेकर बात कर ली जाएगी।

बिहार में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 10 सीट की मांग कर रही है। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ये सब मेरे लेवल का नहीं है। गठबंधन के उच्च अधिकारियों द्वारा ये सब फैसला लिया जाएगा। आने वाले समय में जांच एजेंसी प्रतिपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर सकती है। राजद के नेताओ का ऐसा कहना है। इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक ऐसा कोई काम नहीं किया है कि जिससे नीतीश कुमार या हमारी पार्टी के लोगों डरे।

कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह नीतीश कुमार और लालू यादव से मिलकर उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता देंगे। इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि किसको-किसको नेता दिया जा रहा है और कौन-कौन लोग जाएंगे। हमलोग भी बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बना रहे हैं। हम लोग सच्चे राम भक्त हैं। बीजेपी वालों की तरह चुनाव के समय सिर्फ भक्ति नहीं करते हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...