गोपालगंज पहुंचे अमृत प्रत्यय, सदर अस्पताल के पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

गोपालगंज : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय आज गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही सदर अस्पताल के पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, वार्डों और दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। और अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉडल सदर अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि थावे में मेडिकल कॉलेज का काम शीघ्र ही चालू हो जाएगा। हमलोग कोशिश कर रहे है कि सदर अस्पताल बेहतर रहे काम अच्छा हो और लोगो की परेशानी कम रहे इसके लिए विभाग लगा हुआ है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...