Advertisment

बिहार में 2 बार प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

पटना : पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह अपनी जानकारी दी। बिहार में न्याय यात्रा के कांग्रेस नेता और प्रवक्ता आलोक शर्मा को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। बिहार में कांग्रेस का न्याय यात्रा दो बार प्रवेश करेगा। जो बिहार के पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार सहित अन्य जिलों में चलेगा। बता दें कि 14 जनवरी को इंफाल से शुरू हो रहे यह न्याय यात्रा लगभग सात हजार किलोमीटर की यात्रा 66 दिनों में पूरी करेगी।

इस संबंध में कांग्रेस नेता और प्रवक्ता आलोक शर्मा में ने बताया कि लगातार वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जो जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। उसी के खिलाफ यह यात्रा की जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल अन्याय का काल खंड रहा है। वर्तमान में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक अन्याय का दौर चल रहा है। गरीब और गरीब हो गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। आज महंगाई पर बोलने के लिए सरकार तैयार नहीं है। चाय पर चर्चा करते हुए जुमला छोड़ते हुए चले गए। आज डॉलर की कीमत 86 रुपए हो गए हैं। 45 सालों में बेरोजगारी की दर सबसे ज़्यादा है। महिलाओं से अत्याचार हो रहा है। पहली सरकार जो रेपिस्ट को बचाती है।

आलोक शर्मा ने कहा कि पूरी ताकत के साथ बीजेपी बलात्कारी को बचाती है। बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। किसान आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए। कोरोना में गंगा किनारे लाशें दिखी। कोरोना को भी मीडिया इवेंट बना दिया गया। 96 फीसदी जांच विपक्ष के लोगों की होती है।बिना नाम लिए अजीत पवार और देवेंद्र फदानवीस पर निशाना साधा। किसी मीडिया चैनल ने बिलकिस बानो के मुद्दा को नहीं उठाया। 150 सांसद को बाहर कर दीजिए। अन्याय मणिपुर और कश्मीर के साथ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन दो बच्चियों को नग्न घुमाया गया अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। बंगारू लक्ष्मण की पार्टी भ्रष्टाचार की बात करती है तो हंसी आती है। देश के प्रधानमंत्री मीडिया से डरते हैं इसलिए मीडिया से बात नहीं करते हैं। 98918020249 पर मिस कॉल करने यात्रा से जुड़ सकते हैं। एक बार बंगाल एक बार झारखंड के रास्ते 27 या 28 जनवरी को यात्रा प्रवेश होगी। सभी राज्यों में वार रूम बनाया जाएगा। एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा वार रूम के चेयरमैन होंगे। आलोक शर्मा ने कहा कि आज बीजेपी भारत और पाकिस्तान करके पूरे देश को बांट रहे है। इसी चीज को बचाने के लिए आज राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री मीडिया से इतना डरते है की आज तक एक मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं किया।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...