Advertisement
Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में साइबर फ्रॉड अपराधी

नालंदा : नालंदा की नगर थाना की पुलिस ने चार एटीएम और नगद रुपए के साथ एक साइबर फ्रॉड को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया युवक कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी संतोष प्रसाद का पुत्र शेखर सुमन है। शुक्रवार को नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चार फर्जी एटीएम के साथ शेखर सुमन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। युवक के पास से 40 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। साइबर ठगी के रुपए निकालने के लिए वह खंदक मोड़ के पास आया हुआ था। जहां से वह एटीएम से रुपए निकाल रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्त में आए शेखर सुमन ने बताया कि वह बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करने का काम कर रहा है। 20 दिन पूर्व ही उसे एक साइबर ठग से दोस्ती हुई, जिसने उसे ठगी के रुपए निकालने के एवज में दो फीसदी देने की बात कही थी। जिसके प्रलोभन में वह आकार शहर के अलग-अलग एटीएम से रुपए निकालने का काम कर रहा था। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसके अन्य सहयोगियों की पहचान कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। ठगी करने का काम कोई और कर रहा है, कमीशन के रूप में यह पैसे निकालने का काम कर रहा था।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...