प्रखंड प्रमुख का अविश्वास खारिज, पद बरकरार

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के प्रखंड प्रमुख पुनीता देवी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा नहीं होने पर खारिज कर दिया गया। इस प्रकार वह उनका पद पर बरकरार रह गया। गत एक जनवरी को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग करते हुए बैठक आयोजित करने की तिथि मुकर्रर करने का असंतुष्ट पंसस की मांग पर प्रमुख ने 12 जनवरी को पत्र जारी कर बैठक आयोजित करने की तिथि निर्धारित की थी। उसके परीपेक्ष्य में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। निर्धारित समय 11:30 में प्रखंड बीआरजीएफ भवन में बैठक में असंतुष्ट पंसस जुटने लगे। निर्धारित एक घंटे तक 12:30 बजे तक महज एक पंसस ही पहुंचे।

बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख राम टहल सिंह को कराना था, लेकिन उनके सिवा बैठक में पंसस में से किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अध्यक्षता करने के शिवा एक भी पंसस आगे नहीं आए। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लोकजीत कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई। पंचायती राज नियमावली के अनुसार बैठक की कार्रवाई शुरू करने के लिए अध्यक्षता करने पंसस ने इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुल 22 पंसस में 11 पंसस की उपस्थिति बैठक में अनिवार्य थी, लेकिन एक ही पहुंचे। उसमें भी एक को अध्यक्षता करनी थी। नियमावली के अनुसार कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और प्रखंड प्रमुख पुनीता देवी अपने पद पर बरकरार रह गईं। प्रमुख ने अपने समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को साथ लेकर पंचायत का विकास करना उनकी प्राथमिकता है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://22scope.com

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...