भाजपा की सियासी पिच पर आप, कल दिल्ली की सभी विधानसभाओं में होगा सुंदरकांड पाठ

Delhi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा की सियासी पिच पर उतरकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के बड़े नेता सौरभा भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे वक्त पर हुई है, जब 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है और सिर पर लोकसभा चुनाव है।

दरअसल, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुआ कहा कि ये खुशी की बात है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

2600 जगहों पर होगी हनुमान चालीसा

मंत्री भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा, वार्ड और मंडल के स्तर पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का 2600 जगह पर आयोजन करेगी। पार्टी के सभी विधायक, पार्षद भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेंगे। हम दिल्ली के सभी निवासियों को सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी खुद को हनुमान भक्त बताते रहे हैं। दिल्ली में विधानभा चुनाव से पहले वह हनुमान मंदिर में जाकर पूजा- अर्चना करते दिखे थे। एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। वहीं फरवरी 2020 में सौरभ भारद्वाज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर महीने हनुमान चालीसा के आयोजन का ऐलान किया था।

सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राजनीति की ओर आप

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में लाभ मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की कोशिश ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे हिंदू वोटर्स को साधने की है।

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...