पिकअप लूट मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने चाकू का भय दिखाकर पिकअप लूट का महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने लूट मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना प्रयुक्त दो चाकू, तीन मोबाइल और एक बुलेट बाइक भी बरामद किया है। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि 14 जनवरी को रात्रि में करीब आठ बजे माधोपुर थाना अंतर्गत एक पिकअप लूटने की सूचना मिली थी।

इस घटना के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मानवीय सूचना के आधार पर गठित टीम ने महज 24 घंटे में इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त दो चाकू, तीन मोबाइल और एक बुलेट बाइक भी बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधी सिवान जिले के जामो के रहने वाले है। गिरफ्तार सभी अपराधियों माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...