सभी लोग यही चाहते हैं कि अमन चैन और शांति मणिपुर में बहाल हो:राजेश ठाकुर

रांची: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मणिपुर से एक बार फिर अपने सफ़र की शुरुआत की है.मणिपुर से शुरू हुए इस न्याय यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राजेश ठाकुर भी शामिल हुए थे इसके बाद आज देर शाम वह रांची पहुंचे.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो नया यात्रा में जो उत्साह दिखाई दिया है जिस तरीके से मणिपुर के लोग न्याय चाहते हैं।राहुल गांधी उन्हें न्याय देने वहां पहुंचे थे तो गजब का उत्साह था.क्योंकी सभी लोग यही चाहते हैं कि अमन चैन और शांति मणिपुर में बहाल हो.

उन्होंने कहा कि यात्रा बहुत अच्छी हो रही है और झारखंड में भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि राहुल गांधी 8 दिनों तक यहां रहेंगे और उम्मीद है कि एक सो दिन और बढ़ेगा.जिस तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची जाती है तो यहां के लोग परेशान है.हमारी सरकार के द्वारा अंतिम व्यक्तियों तक हम योजनाएं पहुंचाने की कोशिश की जा रही है लेकिन उसे रोकने की साजिश रची जा रही है.

राजेश ठाकुर ने यह उम्मीद जताई है कि जब राहुल गांधी आएंगे तो न्याय चाहने वाले लोगों को न्याय भी मिलेगा और जो आर्थिक विषमता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो अभियान चलाया है उसे ताकत मिलेगी.

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...