मुंगेर : मुंगेर जिले के जमालपुर स्टेशन पर पहली बार तेजस राजधानी एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन के आगमन पर लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़े बजाते हुए ट्रेन पर फूलों की वर्षा की गई तो ड्राइवर और गार्ड को फूलों का माला पहना और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि जमालपुर-किऊल-पटना के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कराने की मांग 20 वर्षों से चल रही थी। इसके लिए जन आंदोलन भी हुआ था। मौके पर भाजपा विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत को मौजूद थे।
मुंगेर मालदा-भागलपुर-जमालपुर-किऊल-पटना के रास्ते पहली बार नई दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए तेजस राजधानी का परिचालन आज से शुरू हो गया है। यह ट्रेन मुंगेर के जमालपुर स्टेशन आज मंगलवार शाम को 0725 बजे पहुंची। जिसका लोगों ने किया भव्य स्वागत स्टेशन पर तेजस के इंतजार में खड़े मुंगेर भाजपा विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजा उसका भव्य स्वागत किया। वहीं लोगों ने ट्रेन पर फूलों की बरसात भी की। साथ लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को बुके दे और फूल माला पहना मिठाई खिला स्वागत किया।
साथ ही ढोल नगाड़े के थाप पर प्लेटफार्म पे लोगों ने जम कर डांस भी किया। ट्रेन के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बताया की मुंगेर एक ऐतिहासिक जिला होते हुए भी एक वीआइपी क्लास के ट्रेन परिचालन के बिना अधूरा था। जमालपुर-किऊल-पटना के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कराने की मांग 20 वर्षों से चल रही थी। इसके लिए जन आंदोलन भी हुआ था। वर्षों की मांग आज 16 जनवरी को पूरा हुआ।
ट्रेन पकड़ने आए मुंगेर के पूर्व राजद विधायक सह पूर्व सांसद विजय कुमार विजय ने कहा की जब हम रेलवे बोर्ड में भी थे तब भी कई बार लिखा पढ़ी किया गया था। यह ट्रेन अद्भुत आनंद लेकर आया है। जिसको लेकर रेलवे बोर्ड और खासकर रेल मंत्री को बहुत-बहुत बधाई। इस मामले मामले में मुंगेर के वर्तमान भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि अंग क्षेत्र के लोगों का बहुत पुराना मांग था जो आज पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से देखने का मौका मिला है। जिसको लेकर भागलपुर और मुंगेर के लोग बहुत खुश है। इतना ही नहीं इस माह और तीन ट्रेनों का सौगात मुंगेरवासियों को मिलने वाला है।
संजय कुमार बबलू ने बताया कि आज स्वर्ण दीप जलाने का दिन है। वर्षों इंतजार के बाद आज तेजस राजधानी जैसे ही जमालपुर के प्लेटफार्म पर पहुंचा तो सभी ने उसका भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस हर सोमवार को अगरतला से चलेगी और मंगलवार की शाम नई दिल्ली जाने से पहले भागलपुर और जमालपुर में रुकेगी। वहीं लौटने का दिन बुधवार का होगा। ये ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार से बुधवार की शाम रवाना होगी। इसी ट्रेन से जमालपुर और भागलपुर के लोग नॉर्थ ईस्ट भी जा सकेंगे।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट







