रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कोल लिंकेज मामले में हजारीबाग के कोयला व्यवसायी और निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के करीबी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया था।
बुधवार को उसे रांची स्थित ईडी के विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने इजहार अंसारी से पूछताछ के लिए ईडी को छह दिनों की रिमांड दी है।
ईडी की ओर से दिए गए पिटीशन में बताया गया है कि इजहार ने 13 कंपनियों के जरिए जेएसएमडीसी से पांच साल में 71.32 करोड़ का 86,668 टन कोयला रियायती दर खुले बाजार में बेचा।
ये कोयला वर्ष अक्टूबर 2018 से मार्च 2023 के बीच उठाया गया। इजहार अंसारी ने अपनी 13 शेल कंपनियां के जरिए रियायती कोयला उठाया। जिसे अवैध रूप से बनारस की मंडी में बेचा।
इजहार खनन अधिकारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के साथ मिलकर यह काला कारोबार चला रहा था। ईडी ने जांच में पाया कि उसने जिन ट्रकों के नंबर कोयला ट्रांसपोर्टेशन के लिए लिखे थे, वे टू व्हीलर के थे।

















