अजीब संयोग : राम जी के नाम पर सियासत की बातें करते ही धराशाई हुआ मंच, कई हुए घायल

गया : बिहार के गया में अजीब संयोग देखने को मिला। गया में पसमांदा मुस्लिम समाज की सभा हो रही थी। इसी दौरान एक वक्ता द्वारा समुदाय विशेष के नाम पर सियासत भरी बातें कहीं जाने लगी। इस बीच उस समुदाय के आराध्य का नाम लिया गया, लेकिन यह संयोग था, कि अराध्य का नाम लेते ही मंच अचानक हिलने लगा और फिर धराशाई हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कई चोटिल हो गए। गौरतलब हो कि फ्रीडम फाइटर पूर्व मंत्री अब्दुल क्यूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि मनाने के क्रम में इस तरह का वाक्या सामने आया।

यह मामला गया जिले के अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव का है, जहां पसमांदा मुस्लिम समाज की सभा चल रही थी। पसमांदा मुस्लिम की सभा में एक वक्ता भाषण दे रहे थे। वक्ता द्वारा सामुदायिक विशेष के नाम पर सियासत भरी बातें कही जा रही थी। किंतु जैसे ही उस समुदाय के आराध्य का नाम आया. मंच धराशाई हो गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग चोटिल हो गए।

जानकारी के अनुसार फ्रीडम फाइटर पूर्व मंत्री अब्दुल कयूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि गया के डिहुरी में मनाई जा रही थी. पसमांदा समाज की ओर से यह पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। इस मौके पर जैसे ही आराध्य का नाम आया। मंच धराशायी हो गया। हालांकि इसके बाद भी मंच गिरने के बाद सभा हुई, लेकिन खुले में। इस मौके पर पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे। वक्ताओं द्वारा अब्दुल क्यूम अंसारी के उत्कृष्ट कार्यो के बारे में बोला जा रहा था।

वहीं, कुछ वक्ताओं के द्वारा एक विशेष समुदाय के अराध्य का नाम लेकर भाषण देने के क्रम में यह अजीब संयोग देखने को मिला। मंच अचानक से भरभरा कर धराशायी हो गया। इस मंच के गिरने की घटना में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी के बाएं पैर में चोट आई। उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि दाहिने पैर के घुटने में पहले से ही बेल्ट बांध रखा था। अब मंच गिरने से और चोट लग गई है। कुछ और लोगों के भी चोटिल हो जाने की बात बताई जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...