Big Breaking : लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, अभी-अभी राबड़ी आवास पहुंचे ED अधिकारी

351
Advertisment

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है।

Advertisment

अभी- अभी राबड़ी आवास प्रवर्त्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पहुंचे हैं।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं। लालू यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को एक बड़े घटनाक्रम में प्रवर्त्तन निदेशालय के अधिकारी राबड़ी आवास पहुंचे।

लालू राबड़ी और तेजस्वी

ईडी की टीम ने लालू परिवार को नोटिस दिया है। उन्होंने पीले लिफाफे में एक नोटिस रिसीव कराया है।

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोपों को झेल रहे लालू परिवार के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं।

पहले ही इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती सहित कई अन्य के नाम

आरोप पत्र में दायर किए हैं। इस मामले में अब नए नोटिस को बेहद खास माना जा रहा है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement