10 सर्कुलर आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, राबड़ी ने सरकार को बताया ये कारण

पटना : लालू परिवार अभी राबड़ी आवास खाली नहीं करेगा। पूर्व सीएम व विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) अभी खाली न कराने का आग्रह किया है। इसके पीछे सरकार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य कारणों को हवाला दिया गया है।

सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है – राबड़ी देवी

राबड़ी देवी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया है कि सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। लालू की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। संक्रमण का खतरा बना रहता है। लालू को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह दी गई है। इसी कारण 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में उनके रहने के लिए अलग से एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है।

राबड़ी ने कहा- लालू के लिए अलग कमरा और सुविधा उपलब्ध कराएं

राबड़ी देवी ने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39 हार्डिंग रोड आवास उनको मिला है। आवंटित 39 हार्डिंग रोड आवास में भी 10 सर्कुलर रोड आवास जैसी व्यवस्था लालू यादव के लिए की जाए। लालू की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वहां भी अलग कमरा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राबड़ी ने आग्रह किया है कि जबतक यह नहीं होता जाता तबतक के लिए लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड आवास में ही रहने दिया जाए। राबड़ी ने पत्र में लिखा है कि जैसे ही नई जगह पर यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी, वह अपने परिवार के साथ 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएंगी।

14 जून थी आवास खाली करने की अंतिम तिथि

आपको बता दें कि 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए फाइनल नोटिस राबड़ी देवी को पिछले महीने दिया गया था। भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद जिला प्रशासन ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। यह चेतावनी दी थी कि आवास नहीं खाली करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की अंतिम तिथि 14 जून थी। अब राबड़ी देवी ने चिट्ठी लिखी है। जानकारी हो कि पिछले 20 वर्षों से लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड आवास में रहता है।

यह भी पढ़े : बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे लालू, मीसा व तेजस्वी

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...